{"_id":"5afdcc7d4f1c1be1408b6070","slug":"181526582397-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी के तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं
मुजफ्फरनगर। जिले में तेज आंधी से बिजली विभाग का इतना अधिक नुकसान हुआ है कि तीन दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति पूरे जिले में सुचारु नहीं हो पाई है। आंधी में जनपद भर में 150 विद्युत खंबे टूटकर गिर गए थे, अभी तक 120 को ही विभाग बदवा पाया है। हालांकि विभाग का दावा है कि कस्बाई क्षेत्रों के साथ सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।
तीन दिन पूर्व मौसम विभाग की चेतावनी के साथ आई तेज आंधी ने जिले में जमकर तबाही मचाई थी। आंधी की चपेट में आने से जहां दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। आंधी से आम और लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग का हुआ। जिलेभर में बिजली के 150 खंबे आंधी की चपेट में आकर टूट गए। बिजली विभाग को अपने सभी अधिकारी और कर्मचारी लगाकर आपूर्ति को सुचारु करने के लिए अभियान चलाना पड़ा। सबसे पहले शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की गई, इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिले में बिजली विभाग अब तक 120 बिजली के खंबे बदल चुका है। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि जिले के समस्त गांवों में आपूर्ति बहाल हो चुकी है। कुछ ट्यूवेल ऐसी बाकी रह गई हैं, जिनकी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इन पर भी काम चल रहा है। नुकसान ज्यादा था इसलिए विभाग को समय ज्यादा लगा। लगभग 15 लाख का नुकसान बिजली विभाग को आंधी से हुआ है।