{"_id":"5ade30b94f1c1b87098b5fa8","slug":"181524510905-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्किट निर्माण पर डीएम देंगे अंतिम निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्किट निर्माण पर डीएम देंगे अंतिम निर्णय
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
आज मार्केट निर्माण पर डीएम सुनाएंगे अंतिम निर्णय
मुजफ्फरनगर।
शहर के पुराने भोपा बस अड्डा स्थित भूमि पर बनी दुकानों को लेकर हुई जांच में अंतिम निर्णय डीएम राजीव शर्मा मंगलवार को देंगे। वक्फ से उन्होंने पूरी फाइल तलब की है। दुकानों की भूमि को लेकर चल रहा विवाद भू-स्वामी और वक्फ के बीच आपसी समझौते के बाद निपट चुका है।
होली एंजिल्स स्कूल के सामने पुराने भोपा अड्डा पर वक्फ के द्वारा दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। जमीन के भू-स्वामित्व को लेकर पूर्व विधायक केशव गुप्ता के प्रपौत्र कमल गुप्ता ने वक्फ की शिकायत की थी। गुप्ता का आरोप था कि दुकानों में कुछ जमीन उनकी भी है। इसी विवाद के चलते तत्कालीन डीएम जीएस प्रियदर्शी ने दुकानों का निर्माण रुकवा दिया था। बाद में वक्फ और कमल गुप्ता के बीच आपसी समझौता हो गया। समझौते के बाद फिर से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस बीच तत्कालीन डीएम डीके सिंह और जीएस प्रियदर्शी अलग-अलग से दो जांच करा चुके हैं, जिसमें वक्फ को क्लीनचिट दी जा चुकी है। हाल ही में दुकानों के निर्माण का कार्य अंतिम दौर में चल रहा था। कुछ लोगों ने डीएम को यह शिकायत की है कि मार्केट में एक माफिया सरगना का पैसा लग रहा है। कुछ अन्य शिकायत भी की गई। डीएम राजीव शर्मा ने दो दिन पूर्व निर्माण कार्य को रुकवा दिया और मार्केट से संबंधित सभी फाइल अपने पास मंगवा ली। वक्फ के पदाधिकारियों ने भी दोनों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। भू-स्वामी कमल गुप्ता का कहना है कि कुछ लोग तथ्यहीन शिकायतें कर रहे हैं, जिससे कार्य को बाधित किया जा सके। इस मामले में डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि वह फाइल का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को अपना निर्णय सुना देंगे।