फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उखड़ी सीवर लाइन से व्यापार चौपट

उखड़ी सीवर लाइन से व्यापार चौपट

Mon, 12 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उखड़ी सीवर लाइन से व्यापार चौपट
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर में चल रही सीवर लाइन की खुदाई और अन्य कार्यों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने रोष जताते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। डीएम से निस्तारण कराने की मांग की।

सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी जनपद की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए डीएम राजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। राहुल वर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से जनपद में कई समस्याएं विकराल रूप धारण किए हुए हैं, जिनका निस्तारण समयानुसार नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से जनपद के व्यापारी व आम नागरिकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन बिछाने के नाम पर शहर के मुख्यमार्गों के साथ ही छोटी-बड़ी गलियों को खोद कर आवागमन दूभर बना दिया गया है। जिन गलियों एवं सड़कों पर सीवर पाइप लाइन बिछा दी गई है, उनका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। मुख्य चौराहों पर आज बड़े होर्डिंग और खंभों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वनवे के नाम पर शहर के कुछ प्रमुख चौराहों को बंद कर दिया गया है। इससे सुधार तो हो नहीं पाया, अलबत्ता लोगों को सुलभ आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाणिज्य कर विभाग में ई वे बिल के लिए दफ्तर चौथी और पांचवीं मंजिल पर होने के कारण बुजुर्ग व्यापारियों को परेशानी हो रही है। चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग में आम आदमी और व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। फर्जी कर्मचारी गली मोहल्लों में चेकिंग के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं, उनको आई कार्ड जारी कराने की मांग व्यापारियों ने की। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से राहुल वर्मा, दीपक अग्रवाल, पंकज शर्मा, शमशाद अहमद, सुमित खेड़ा, राजकुमार वर्मा, अमित हजारी, सुबोध पंडित, राजीव जैन, मोहन लाल वर्मा, राम गोपाल वर्मा, लव कुमार सिंघल, संजय राठी, संजय गोयल, ओमकार बालियान, पुनीत शर्मा, पुनीत गुलाटी, मनोज सोनी, अरविंद सोनी, लोकेश शर्मा, गौरव मुण्डे, सोनू, इसरार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed