{"_id":"5a8b17154f1c1b410b8b9f00","slug":"181519064853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
चालक ने ट्रेन से कटकर जान दी
खतौली। पारिवारिक कलह के चलते कार चालक ने रविवार की रात को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव शेखपुरा निवासी सोनू (28) पुत्र किरणपाल किराए की कार चलाता था। पुलिस के मुताबिक सोनू पारिवारिक कलह में रविवार की रात करीब आठ बजे अपने घर से रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के ट्रेन के आगे कूदने से उसके चीथड़े उड़ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव की शनाख्त होने पर परिजनों को खबर की। सोनू की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने लिखापढ़ी करके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।