{"_id":"5a84806b4f1c1b9b248b51c5","slug":"181518633067-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा में आज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभापति पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा में आज होगा
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति पद का चुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। इसके लिए प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव को लेकर समिति कार्यालय को चारों ओर से सील किया जाएगा। चुनाव अधिकारी बनाए गए तहसीलदार बुढ़ाना रतन वर्मा ने मतदान स्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गन्ना समिति का चुनाव करीब 12 वर्ष बाद हो रहा है। इससे पूर्व चुनाव अप्रैल 2006 में हुआ था। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार रतन वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयुक्त एलएम चौबे के आदेशानुसार 15 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से नौ बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नौ से 10 बजे तक आपत्ति दाखिल होगी। आपत्तियों का निस्तारण 10 से 11 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 से 11.30 तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल 11.30 से 12.30 बजे तक होगा। नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 12.30 से 1.00 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापसी 2.00 से 2.30 बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 2.30 से 3.00 बजे तक होगा। आवश्यक हुआ तो मतदान 3.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा तथा इसके बाद मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली है। वर्मा ने बताया कि वोटर के अलावा समिति परिसर में अन्य किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव पूर्ण होने तक किसी को भी परिसर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
12 डायरेक्टर डालेंगे वोट
गन्ना समिति के सभापित पद के चुनाव में निर्वाचित 11 डायरेक्टर अपने बीच से ही सभापति पद का चुनाव करेंगे। जबकि शासन द्वारा नामित किए गए डायरेक्टर भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में कुल 12 मतदाता अपनी वोट डालेंगे।