{"_id":"5a43ef974f1c1bc5668b79c2","slug":"181514401687-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर चला अभियान, सात को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर चला अभियान, सात को जेल भेजा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी
मुजफ्फरनगर। नववर्ष और 26 जनवरी को लेकर रेलवे बोर्ड, आरपीएफ, जीआरपी ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। सर्दी की मौसम में कोहरा अधिक बढ़ रहा है, जिसके चलते स्टेशन परिसर और आसपास संदिग्धों की तादात बढ़ रही है। इसको लेकर स्टेशन पर आरपीएफ ने अभियान चलाया है। इस दौरान सात लोगों को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ के बाद चालान किया गया।
नववर्ष और आने वाले गणतंत्र पर्व को लेकर रेलवे बोर्ड भी अलर्ट है। स्टेशन परिसर पर कोई अनहोनी न हो जाए। इसको लेकर अधिकारियों को सतर्क किया गया है, क्योंकि सुबह और शाम में कोहरा अधिक पड़ रहा है, जिसके चलते ट्रेनें तो लेट चल रही हैं, लेकिन स्टेशन पर यात्री अधिक रहते हैं, जो कि ट्रेन के इंतजार में रहते हैं। इन यात्रियों की भीड़ में ही संदिग्धों की तादाद भी बढ़ गई है। बुधवारशाम को आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा और जीआरपी के जवानों ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। आरक्षण खिड़की के साथ टिकट घर, वेटिंग हॉल और परिसर में जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान अवैध रुप से प्लेटफार्म पर घूम रहे सात लोगों को पकड़ा गया है। जांच में इनके पास कोई आईडी प्रूफ भी नहीं मिला है। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। इससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा है।