फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान मसीहा को जयंती पर किया नमन

किसान मसीहा को जयंती पर किया नमन

Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
किसान मसीहा को जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी 115वीं जन्मदिन पर याद किया गया। टाउन हाल प्रांगण और जिला पंचायत परिसर में पूर्व पीएम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सुबह से ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता यहां पहुंचना शुरू हो गए। शहर में विचार गोष्ठियों का आयोजन भी हुआ।
रालोद के सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर सुबह हवन किया गया। इसके पश्चात रालोद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि देश में किसानों को जगाने का काम चौधरी चरणसिंह ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, संजय राठी, कृष्णपाल राठी, कंवरपाल फौजी, पराग चौधरी, हर्ष राठी, सुधीर भारतीय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनपद जाट महासभा ने टाउन हाल परिसर में चौधरी साहब की प्रतिमा के समक्ष हवन किया। इस दौरान शांति पाठ भी किया गया। इस मौके पर गणमान्य लोगों ने चौधरी चरण सिंह से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब ने धर्म, जाति से ऊपर उठकर गांव, गरीब और किसानों की आवाज उठाई। इस दौरान देवी सिंह सिंभालका, रामपाल वर्मा, अनिल चौधरी मुन्नू, जगदीश बालियान, मांगेराम वर्मा, प्रियव्रत आर्य, जगवीर सिंह, धर्मवीर मलिक, गजेंद्र पाल सिंह, भोपाल सिंह आदि ने भी चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर पूल मालाएं चढ़ाई।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पूर्व पीएम के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा नेता टाउनहाल पहुंचे और यहां पर चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि चौधरी साहब की नीति किसानों और गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने यह साबित करके दिखाया कि बिना किसानों को खुशहाल किए, देश और प्रदेश का विकास नहीं किया जा सकता। भाजपा जिला महासचिव हरीश अहलावत, शरद शर्मा, देशबंधु तोमर, भूषण सिंह पचेंडा, रमेश खुराना, जगदीश पांचाल, सुनील शर्मा, विकास गुप्ता, विपुल भटनागर, रोशनी पांचाल, राजीव शर्मा, हरपाल सिंह डीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भी चरण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यहां गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संचालन विनय पाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, श्यामलाल बच्ची सैनी, राकेश शर्मा, चंदन चौहान, जिया चौधरी, खुर्शीद अहमद, काजी अरशद, राकिब कुरैशी, शमशेर मलिक, नरेश विश्वकर्मा, सोमपाल भाटी, मनु चौधरी, गोल्डी अहलावत, जनार्दन विश्वकर्मा, निधीष गर्ग, ब्रजेश कुमार, दीपक गम्भीर, शमशाद अहमद, साजिद हसन, कारी अब्दुल गफ्फार, रामशरण कश्यप, नौशाद कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, अरशद राही, प्रदीप गुप्तरा, अलका शर्मा, टीटू पाल आदि रहे।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहाल पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आज देश को फिर चरण सिंह जैसे लीडर की आवश्यकता है। पूर्व सभासद गजेंद्र पाल, सुक्रमपाल, जगदीश बालियान आदि रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने कलक्ट्रेट में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पति अर्जुन तोमर और अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में भी चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार ने विचार रखे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जर्सिया वितरित की गई। सर्व अल्पसंख्यक कल्याण समिति के डॉ मुर्तजा सलमानी ने भी चौधरी साहब को याद किया। गांव चांदपुर में यज्ञ का आयोजन हुआ। रजत वर्मा, धर्मेंद्र मलिक, रामपाल सिंह, गोपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
जिला बार में किया गया याद
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री को जिला बार में भी याद किया गया। जिला बार अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनकी जमीनों का मालिक बनाकर सम्मान देने का काम किया। इस अवसर पर यज्ञ भी हुआ। सुरेंद्र मलिक, भारतवीर अहलावत, यशपाल राठौर, कृष्णदत्त त्यागी, पंकज शर्मा, प्रदीप, पंकज शर्मा, वेदप्रकाश आदि रहे।

किसान मसीहा की जयंती मनाई गई
शाहपुर। कस्बे में किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा के समक्ष यज्ञ का आयोजन होने के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शाहपुर में मेन चौक पर स्थित किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष यज्ञ का आयोजन किया गया। किसान मसीहा को फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉक्टर सत्यवीर आर्य, रणवीर सिंह आर्य, मांगेराम, ओमवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, रविंद्र राठी, भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, सतेंद्र प्रधान, वीशू त्यागी, राजीव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने भी अपने बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, मनोज सैनी, प्रवीण कुमार, फोंदा कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed