फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिल्ली-मुजफ्फरनगर की टीमों ने जीते मुकाबले

दिल्ली-मुजफ्फरनगर की टीमों ने जीते मुकाबले

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मुजफ्फरनगर की टीमों ने जीते मुकाबले
दिल्ली-मुजफ्फरनगर की टीमों ने जीते मुकाबले
विज्ञापन


शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबा में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिल्ली-मुजफ्फरनगर समेत कई टीमों ने अपने मुकाबले जीते। कुटबा पहुंचे यूपी प्रो कबड्डी टीम के कप्तान नितिन तोमर ने खिलाड़िय़ों का उत्साह बढ़ाया। कप्तान ने कहा कि कबड्डी का देश-प्रदेश के साथ विदेश में भी डंका बज रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने की जरूरत है, ताकि देश-प्रदेश का अधिक नाम रोशन हो सके।

शाहपुर के गांव कुटबा में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन यूपी कबड्डी प्रो टीम के कप्तान नितिन तोमर प्रतियोगिता में पहुंच खिलाड़ियों से परिचय किया। वहीं, शनिवार को हुए मैचों में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने 46 अंक प्राप्त कर खेड़ी गनी की टीम को 32 अंकों, सीमा सुरक्षा बल दिल्ली की टीम ने 25 अंक प्राप्त कर तितावी की टीम को 21 अंकों, मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने 30 अंक प्राप्त कर धनकड एकेडमी गाजियाबाद को 6 अंकों से, बनतीखेड़ा की टीम ने 37 अंक प्राप्त कर गाजियाबाद की दूसरी टीम को 5 अंकों से, काकड़ा की टीम ने 36 अंक प्राप्त कर विजय क्लब मुंडभर को 16 अंकों से पराजित किया। इसके अलावा भी बसेड़ा की टीम ने 34 अंक प्राप्त कर खेड़ा की टीम को 7 अंकों से, इटावा की टीम ने 22 अंक प्राप्त कर एक संघर्षपूर्ण मुकाबला मुकाबले में बनत को मात्र एक अंक से हराया। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह शोरम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed