{"_id":"5a1efc484f1c1b9f678be7b4","slug":"181511980104-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में पांच राउंड में मतगणना होगी, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली में पांच राउंड में मतगणना होगी, तैयारियां पूर्ण
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में पांच राउंड में मतगणना होगी
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। नगर पालिका परिषद चुनाव में मतों की मतगणना कबूल कन्या इंटर कालेज में एक दिसंबर को प्रात: 8 बजे से शुरू हो जाएगी। एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने बताया कालेज में मतगणना पांच राउंड में कराई जाएगी। मतगणना के लिए 30 टेबिल लगाई जाएगी। 15 टेबिल पर अध्यक्ष पद के मतों की गिनती होगी तथा 15 टेबिल पर सभासद पदों के मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना में प्रत्याशी या उसका एक अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए दिन के उजाले में ही पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। एक दिसंबर को शाम पांच बजे तक मतगणना का काम पूरा करा दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर निगरानी के लिए एक सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जाएगा। मतगणना के लिए 165 कर्मचारी लगाए जाएंगे। उधर, एसडीएम राम अवतार गुप्ता व सीओ डा. राजीव कुमार सिंह व सीओ पीतम पाल सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतगणना कराने की तमाम व्यवस्था का जायजा लिया।