फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साध्वी प्राची कोर्ट में हुई पेश

साध्वी प्राची कोर्ट में हुई पेश

Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची कोर्ट में हुई पेश
मुजफ्फरनगर। भड़काऊ भाषण देने के मामले में विहिप नेत्री साध्वी प्राची शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुई। पेशी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 को कवाल कांड को लेकर नंगला मंदौड़ में हुई महापंचायत में भड़काऊ भाषण के मामले में सिखेड़ा पुलिस ने साध्वी प्राची के खिलाफ भी दो मुकदमे दर्ज किए थे, जो अब कोर्ट में विचाराधीन हैं। शुक्रवार को तारीख होने पर साध्वी प्राची कोर्ट मेें पेश हुई। न्यायालय में पेशी के उपरांत अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली साध्वी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहते हुए कहा कि अब मौनी बाबा पीएम मोदी से माफी मांगने को कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी सोनिया गांधी से माफी मांगने के लिए नहीं कहा। राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि वो कांग्रेस की लुटिया डुबा रहे हैं। यूपी में वह सपा की साइकिल पर सवार हुए थे और उन्होंने साइकिल को पंचर कर दिया। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी राहुल को हार का सामना करना होगा। दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


कबड्डी खिलाड़ी का कोर्ट में सरेंडर
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक देशवाल ने शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में यहां आकर कोर्ट में सरेंडर किया। शनिवार को उन्हें किसी प्रतियोगिता में भाग लेने पर दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी। हरियाणा के झज्जर निवासी कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक देशवाल की शादी यहां गांव पीनना में हुई है। पत्नी से मनमुटाव के चलते उसके खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में अभिषेक वांछित चल रहा था। शुक्रवार को उसने यहां आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बाद में उसे 25 हजार के दो जमानत दाखिल करने पर अंतरिम जमानत मिल गई। कोर्ट ने उसे आगामी नौ जनवरी को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed