{"_id":"59c40b114f1c1b2e688b5ece","slug":"181506020113-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो टीम का विरोध
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा पिलाने गई पोलियो टीम का विरोध
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने गई टीम का चार परिवारों के लोगों ने विरोध कर दिया। इन परिवारों ने अपने बच्चों को पोलिया दवाई पिलाने से इंकार कर दिया। टीम 16 परिवारों में से 12 परिवार के बच्चों को ही पोलियो दवाई पिलाई जा सकी।
कोर पीसीआई की टीम बृहस्पतिवार को नगर में शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दवाई पिलाने पहुंची। यह टीम शेखपुरा, मोहल्ला इस्लामनगर, गणेशपुरी, सद्दीकनगर में पहुंची तो यहां चार परिवारों ने अपने बच्चों को पोलिया की दवाई पिलाने से इंकार कर दिया। टीम के समझाने पर भी इन परिवारों ने अपने बच्चों को दवाई नहीं पिलवाई। पीसीआई के बीएमसी हरिओम शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने 16 परिवारों में से 12 परिवार के बच्चों को समझा बुझाकर पोलिया दवाई पिलाई, जबकि चार परिवारों ने बच्चों को दवाई नहीं पिलाने दी। बीएमसी का कहना है कि इस संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। शीघ्र की स्वास्थ्य विभाग की टीम इन परिवारों से मिलेगी और पोलियो दवाई पिलाने के लिए उनको समझाएगी।