फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गिरिराज ही साक्षात भगवान हैं: मिश्र

गिरिराज ही साक्षात भगवान हैं: मिश्र

Tue, 12 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज ही साक्षात  भगवान हैं: मिश्र
गिरिराज ही साक्षात भगवान हैं : मिश्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अबूपुरा की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही भागवत कथा में कथा वाचक श्याम शंकर मिश्र उर्फ छांगा पंडित ने कहा कि गिरिराज ही साक्षात श्रीकृष्ण भगवान हैं।
उन्होंने कहा कि निरगुण निराकार ब्रह्म ही सगुण साकार रूप में कृष्ण है। आत्मचिंतन ही गिरिराज है। संसार की 84 लाख योनियों से छुटकारा दिलाने के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण 84 कोस की परिक्रमा कराते हैं। उन्होंने 56 भोग के महत्व को भी बताया। पंडित संतोष, राजेश, रामकुमार, विश्वास, कमलेश, मुकेश गर्ग, रीता बहन, बलदेव दुआ, गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन

संगीत संध्या में प्रस्तुति दी
मुजफ्फरनगर। संगीता म्यूजिक सेंटर ने संगीत संध्या का आयोजन किया। राकेश राठी, संदीप भारद्वाज, विरेंद्र सैनी, श्रवण त्यागी, अमित सिंघल ने दीप प्रज्वलित किया। दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। दिवांश शर्मा, आशीष कौशिक, अमित शर्मा, अक्षय, पंकज राजोरिया, सागर मलिक, पलविंदर सिंह, अनूप शर्मा, लोकेश शर्मा, राहुल कुमार, मंगेश त्यागी ने प्रस्तुति दी। महिला वर्ग में श्वेता कश्यप, प्रियंगा गर्ग, उन्नति सिंह, मान्या बंसल, आस्था दत्त, पवित्रा, प्रियंका अरोरा ने अपनी आवाज से लोगों को बांधे रखा। बाल वर्ग में बड़ी संख्या में कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहाना टोल प्लाजा समिति गठित
मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा की जमीन क्रय करने के लिए एडीएम वित्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। यह समिति भूमि की दर का निर्धारण करेगी। कमेटी में भूमि अध्याप्ति अधिकारी, एसडीएम सदर, उप निबंधक सदर, तहसीलदार और उपशा के सदस्य को नामित किया गया है।
सपा ने जागरूकता
अभियान शुरू किया
मुजफ्फरनगर। सपा ने छात्र नौजवान जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 18 सितंबर तक चलेगा। जिलाध्यक्ष बच्ची सैनी ने बताया कि प्रतिदिन के अलग-अलग कार्यक्रम बनाए गए हैं। पहले दिन कार्यक्रम में अर्जुन पंडित, अजय कुशवाह, गौरव जैन, राकिब कुरैशी सूर्यप्रताप राणा, नरेश विश्वकर्मा, काजी अरशद, अब्दुल्ला कुरैशी, राहुल वर्मा, साजिद हसन, शौकत अंसारी आदि रहे।

13 से हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ नहीं अपनी मांगे नहीं माने जाने पर 13 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष ललित कुमार, जिला मंत्री शिव कुमार, मंडल अध्यक्ष जयभगवान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed