फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खादर में नाव नहीं चलने से ग्रामीण परेशान

खादर में नाव नहीं चलने से ग्रामीण परेशान

Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खादर में नाव नहीं चलने से ग्रामीण परेशान
खादर में नाव नहीं चलने से आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) । खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में बाढ़ के कारण लगाई गई नाव के एक सप्ताह से नहीं चलने से ग्रामीणों की आवागमन पूरी तरह बंद है।
करीब एक माह पूर्व खादर क्षेत्र में उत्तराखंड की पहाड़ियों से पानी आ जाने से सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ग्राम रामनगर, रजकल्लापुर, अलमावाला, रतनपुरी आदि के रास्तों सहित जंगलों में पानी रुका हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा वहां पर एक नाव लगाई गई थी, जो कि एक सप्ताह से नहीं चल रही है। ग्रामीणों का गांव से बाहर आना जाना पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। इस संबंध में सोमवार को नायब तहसीलदार राकेश वर्मा ने नाविक लताफत से जानकारी की। उसने अपनी नाव एक सप्ताह पूर्व और उसकी जगह लगाई गई दूसरी नाव पांच दिन पूर्व चोरी हो जाने की बात कही। सोमवार की रात एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता ने भी ग्राम रजकल्लापुर जाकर मामले की जानकारी कर इंस्पेक्टर पुरकाजी अंबिका प्रसाद को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। ग्रामीण साधुराम, राजू प्रजापति, बिजेंद्र सिंह, रजनीश, सोमवीर, राजेंद्र, चरण सिंह, नत्थू सिंह का आरोप है कि नाविक जानबूझकर नाव चोरी हो जाने की बात कहकर अधिकारियों को गुमराह कर ग्रामीणों को परेशान रहा है। उधर, एसडीएम का कहना है नाविक की बातों में सच्चाई नजर नहीं आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि नाव न होने से एक सप्ताह से गांव से पैदल जाने वाले बच्चे ग्राम शेरपुर स्कूल में नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा ग्राम अलमावाला से ग्राम शेरपुर तक की सड़क बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed