{"_id":"5ed3e7938ebc3e90846666bc","slug":"180-buses-of-roadways-will-run-from-today-muzaffarnagar-news-mrt484230770","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
अनलॉक एक में चलने को तैयार खडी रोडवेज की बसें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। करीब दो माह बाद यात्रियों की सेवा में रोडवेज बसों का संचालन होगा। परिवहन विभाग ने सभी जनपदों में रोडवेज बसें चलाने का निर्णय लिया है। जिले में भी सोमवार से डिपो से सभी मार्गों पर 180 बसों का संचालन होगा। अभी यहां से उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली बसें नहीं जाएगी। कौशांबी तक रोडवेज बस का संचालन होगा।
कोरोना के बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते बीते दो माह से यात्रियों के लिए रोडवेज बसों का संचालन भी बंद था। अब लॉकडाउन-5 में शासन के नए नियम जारी होने पर रोडवेज बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से डिपो के सभी मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। मुजफ्फरनगर से लखनऊ, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, कौशांबी, बड़ौत, बिजनौर, मुरादाबाद, शामली समेत सभी देहात मार्गों पर भी बसें चलेगी। अनलॉक के पहले दिन बेडे़ की 202 में से 180 बसों का संचालन होगा।
थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी, मास्क जरुरी
मुजफ्फरनगर। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि बसों में सीट के अनुसार ही यात्री यात्रा करेंगे। खड़े होकर नहीं। डिपो पर इन और ऑउट गेट बनाए गए हैं। इन गेट से यात्री डिपो में जाएंगे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सैनिटाइज कराया जाएगा। मास्क जरूरी है, जिसके पास मास्क नहीं होगा, उसे यात्रा से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेनों का भी आज से होगा संचालन
मुजफ्फरनगर। अनलॉक में सोमवार को ट्रेनों का भी संचालन भी शुरू होगा। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि दिल्ली-दून के बीच चलने वाली जन शताब्दी अप व डाउन, मुंबई-अमृतसर के बीच चलने वाले गोल्डन टेंपल स्पेशल भी अप व डाउन में स्टेशन पर रुकेगी। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून से चल कर दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन आएगी। मंगलवार को गोल्डन टेंपल भी आएगी। जिस यात्री के पास कंफर्म टिकट होगा, उसी को स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा। यहां पहुंचने वाले यात्री को प्रशासन की ओर से 14 दिनों तक क्वारंटीन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेंडर फिलहाल पैकेट बंद सामान ही बेच सकेंगे।