फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   18 people sick after eating buckwheat flour

कुट्टू का आटा खाने से 18 लोग बीमार

Thu, 03 Mar 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
18 people sick after eating buckwheat flour
जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी, बंजारान व रामलीला टिल्ला में मंगलवार देर रात कुट्टू का आटा खाने से तीन परिवार के 18 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उपचार के बाद कई लोगों को छुट्टी मिल गई। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने कुट्टू के तीन सप्लायरों के यहां छापा मारा। वहां मिले कुट्टू से दो सैंपल लिये और बाकी कुट्टू को नष्ट कराया गया हैं।
विज्ञापन

महा शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा था। रात में लगभग साढ़े नौ बजे प्रेमपुरी निवासी सुरेंद्र वर्मा, रामलीला टिल्ला निवासी नंद किशोर व बंजारान निवासी ब्रजपाल के परिवार के सदस्यों ने अपने अपने मोहल्ले की परचून की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा और उसे खाकर व्रत खोला। व्रत खोलने के कुछ देर बाद ही सभी की हालत बिगड़ गई। सभी को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सभी की हालत में सुधार हैं। अधिकांश पीड़ितों को छुट्टी दे दी गयी है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी
शकुंतला देवी (70)
इंद्रा देवी (50) पत्नी सुरेंद्र वर्मा
अरुण (24) पुत्र सुरेंद्र वर्मा
अंकित (32) पुत्र सुरेंद्र
गोपाल (8) पुत्र अंकित
खुशबू (30) पत्नी अंकित
लड्डू (10) पुत्र अंकित
विशाल (28) पुत्र सुरेंद्र
कामिनी (23) पत्नी विशाल
रेखा देवी (45)
काजल (17) पुत्री राजू उर्फ राजेंद्र
रेशा निवासी प्रेमपुरी
मोहल्ला बंजारान निवासी
पुष्पा देवी (50) पत्नी ब्रजपाल
मोहित (27) पुत्र ब्रजपाल
संजू (23) पुत्र ब्रजपाल
रामलीला टिल्ला निवासी
बालेश देवी (45) पत्नी नंद किशोर
ज्योति सैनी (30) पुत्री नंद किशोर
रोहिणी सैनी (24) पुत्री नंद किशोर
बाइक-रिक्शा में लेकर दौड़े पड़ोसी
जिस समय सुरेंद्र के परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी तो उनमें चीख पुकार व शोर मचना शुरू हो गया। यह शोर सुनकर पड़ोसी राधेश्याम, गयादीन, आशीष गर्ग, अमित मित्तल, संदेश, अमित, छोटा, छोटू, मोहित सुरेंद्र वर्मा के घर यह देखने के लिए पहुंचे, कि आखिर क्या माजरा हैं, जो सभी लोगों इधर उधर परेशान हैं। घर में उनकी हालत देखकर वह भी परेशान हो चले, क्योंकि सभी लोगों को चक्कर आ रहे थे। कुछ को उल्टी लगी थी। पड़ोसी सभी लोग तुरंत ही अपनी बाइक व किराये पर ई-रिक्शा ले आये और आनन फानन में सभी लोगों को रात में लगभग साढ़े बारह बजे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजपाल ने कहा
वह हलवाई का काम करते है और काम पर ही गये थे। महा शिवरात्रि पर उनकी पत्नी पुष्पा व बेटे मोहित तथा संजू ने कुट्टू का आटा व्रत खोलने के लिये खाया था। देर रात में वह घर लौटे तो परिवार के सभी सदस्य जाग गये। इसके बाद अचानक पत्नी व बेटों की हालत बिगड़नी शुरू हो गयी। सभी को उल्टी होने लगी। वह पहले पत्नी व बाद में किसी तरह बेटों को लेकर अलसुबह सरकारी अस्पताल पहुंचे थे।
इंद्रा देवी ने कहा कि परिवार में अधिकांश लोगों ने महा शिवरात्रि का व्रत रखा था। पास में ही दुकान करने वाले सुखराम की दुकान से डेढ़ किलो कुट्टू का आटा खरीदा। आलू की सब्जी, आलू का हलवा व कुट्टू के पराठे बनाये थे। सभी ने खाया, लेकिन जैसे ही आधी रात हुई तो सभी को चक्कर आने शुरू हो गये। सभी की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें पड़ोसियों ने उपचार के लिए पहुंचाया है। यदि पड़ोसी ऐसा न करते तो उनके परिवार के साथ अनहोनी हो सकती थी।
अस्पताल में एक बेड पर दो बीमार
फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित लोगों ने बताया कि जिस समय उन्हें यहां लाया गया था तो उस समय उन्हें बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां एक बेड पर दो-दो बीमार लोगों को लिटा कर उपचार दिया गया। ज्यादा बीमार आने पर पास में दूसरे एक रूम में उन्हें ले जाया गया।
बीमार आने लगे तो हांफ गई इमरजेंसी
मंगलवार देर रात प्रेमपुरी व रामलीला टील्ला व मोहल्ला बंजारान ने जब फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का आना शुरू हुआ तो इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में चिकित्सकों को बुलाना पड़ा था।

हरकत में आया खाद्य विभाग
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुुंचे थे। वहां सभी पीड़ितों से जानकारी ली। इस मामले में दाल मंडी के सप्लायर नानूमल व जगमेश्चर दयाल तथा राजू टेडर्स के यहां छापा मारा। वहां से दो नमूने लिए गये। बाकी बरामद लगभग सात किलो आटा नष्ट कराया गया हैं। नमूने जांच के लिए भिजवाए जाएंगे।

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की खादय सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देते ब्रज

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की खादय सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देते ब्रज- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की खादय सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देते ब्रज

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की खादय सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देते ब्रज- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में उपचार कराते  फूड प्वाइजनिंग के मरीज  ।

जिला चिकित्सालय में उपचार कराते फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज खुशबू अपने बेटे के साथ।

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज खुशबू अपने बेटे के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में उपचार को भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज।

जिला चिकित्सालय में उपचार को भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद दाल मंडी सैम्पल लेते  खादय सुरक्षा अधिकारी ।

फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद दाल मंडी सैम्पल लेते खादय सुरक्षा अधिकारी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीज ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की खादय सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देते ब्रज

जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की खादय सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देते ब्रज- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed