फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुशील मूंछ के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर

सुशील मूंछ के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली के दूधिया असबाब हत्याकांड में नामजद आरोपी सुशील मूंछ के 25 हजार रुपये के इनामी बेटे मनजीत उर्फ टोनी ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने टोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव खेड़ी तगान निवासी असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च को खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में हुए दंगों के दौरान असबाब के दो भाइयों शाहिद व शबाब की हत्या हुई थी। दंग के इस मुकदमे मेें असबाब गवाह था। पुलिस ने 16 मार्च को 25 हजार रुपये के इनामी शूटर वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी डेरा इलाहीपुरा जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर असबाब हत्याकांड का खुलासा किया था। हत्याकांड में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी भोलू अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी शामिल थे। इन्हीं ने असबाब के दोनों भाइयों की भी हत्या की थी। ये सभी जमानत पर छूटकर आए हुए थे। दूधिया हत्याकांड में इन पांच हत्यारोपियों के साथ ही वासू उर्फ उत्तम उर्फ दीपक के साथ ही साजिशकर्ता के रुप में गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र मनजीत उर्फ टोनी का नाम भी सामने आया था। टोनी फरार चल रहा था। एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दूधिया हत्याकांड में फरार आरोपी टोनी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की थी। एक हत्यारोपी सहदेव भी फरार चल रहा है। शनिवार को आरोपी टोनी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed