{"_id":"5c97caacbdec2213fb2cc5eb","slug":"171553451692-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीकुंड सरोवर की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीकुंड सरोवर की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीकुंड सरोवर की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में रोष
देवबंद (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर वार्षिक मेला 18 अप्रैल से आरंभ होगा। लेकिन अभी तक नगरपालिका ने पवित्र सरोवर की सफाई नहीं कराई है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मेला आरंभ होने से पूर्व सरोवर की सफाई सही प्रकार से कराने की मांग की है।
प्राचीन सिद्धपीठ पर वर्ष में एक बार लगने वाले धार्मिक मेले में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर प्रांगण में स्थित सरोवर में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन करने से पूर्व स्नान तक करते हैं। मगर इन दिनों सरोवर का पानी गंदा होने से श्रद्धालुओं में रोष है जबकि मेला पास आ चुका है। इसलिए नगरपालिका को चाहिए कि वह सरोवर की सफाई आदि कराकर उसमें स्वच्छ पानी भरवाने की व्यवस्था कराए। साथ ही देवीकुंड सरोवर के चारों तरफ बिजली की व्यवस्था भी कराई जाए ताकि रात में भी श्रद्धालु आ सकें। मंदिर सेवा ट्रस्ट के प्रेस प्रवक्ता डा. विश्वनाथ गौतम ने कहा कि सरोवर में स्नान आदि करने का शुभ माना जाता है। मगर सरोवर का पानी गंदा होने से श्रद्धालु झिझकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह वार्षिक मेला आरंभ होने से पूर्व मंदिर प्रांगण में बिजली, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करवाए ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।