{"_id":"5c87fb29bdec2214195aaffb","slug":"171552415529-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में 55 वर्षीय संजीदा पत्नी शाकिर अंसारी मंगलवार की दोपहर पशुओं के लिए चारा काटने के लिए मशीन चलाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मशीन में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट लग जाने से संजीदा गंभीर रुप से झुलस गई। आनन फानन में संजीदा को मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बराती घायल
मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में सतीश प्रजापति की पुत्री की बरात गांव जटमुझेड़ा गांव से आई हुई थी। इसमें दूल्हे अर्जुन की चढ़त के दौरान बैंडबाजा बज रहा था। तभी हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इसमें जटमुझेड़ा निवासी रजनेश पुत्र धूली के पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। हादसे से बरात में भगदड़ मच गई। घायल रजनेश को मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।