{"_id":"5c5f299cbdec22738b6ae840","slug":"171549740444-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक आश्रितों को 20-20 लाख मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक आश्रितों को 20-20 लाख मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर और रुड़की में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में शनिवार को भीम आर्मी एकता मिशन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवबंद को सौंपा। प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने और मृतक आश्रितों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष दीपक बौद्ध के नेतृत्व में एसडीएम ऋतु पुनिया को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगया कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से कच्ची शराब का धंधा फल फूल रहा है। इस कारण गरीबों का पारिवारिक व सामाजिक तानाबाना नष्ट हो रहा है। इसलिए प्रशासन को लोगों को कच्ची शराब के सेवन से रोकने के लिए जाग्रत करना चाहिए। भीम आमी के लोग प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली शराब की तस्करी से अवगत करा चुके हैं। मिलीभगत के चलते धंधा बदस्तूर जारी है। भीम आर्मी ने शराब कांड में दोषी व्यक्तियों, तस्करों, पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर रासुका लगाने, मृतकों के आश्रितों को 20-20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाने, कच्ची शराब का धंधा बंद करने के लिए प्रत्येक थाने में स्पेशल टीम गठित करने, जन सुनवाई पोर्टल पर भी कार्रवाई करने और भविष्य में होने वाली मौतों के लिए सीधे थाना इंचार्ज, चौकी इंचार्ज और आबकारी निरीक्षक को ही दोषी मानने की मांग की गई। इस दौरान शुभम पालीवाल, अमित कुमार, राहुल, सागर, आशु, मयंक, पंकज, सचिन, ललित, सोमपाल, विरेश, संजय, शिवचरण, मुनेश, डा. दीपक, आदित्य, मोनू, मयंक आदि रहे।