फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बीकॉम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

बीकॉम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बीकॉम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान वॉलीबाल, शाट पुट, डिस्कस थ्रो के मुकाबले हुए। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीकॉम द्वितीय वर्ष और बीए तृतीय वर्ष के मध्य हुआ। बीकॉम द्वितीय वर्ष 15-08 और 15-02 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीए प्रथम वर्ष और बीकॉम तृतीय वर्ष के मध्य हुआ। जिसमें बीए प्रथम वर्ष 16-21, 21-11 और 21-19 से विजयी रही। फाइनल मैच बीकॉम द्वितीय वर्ष व बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीकॉम द्वितीय वर्ष 25-23 व 25-20 से विजयी रही। वॉलीबाल महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच बीए प्रथम वर्ष व बीकॉम द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीकॉम द्वितीय वर्ष 15-12 व 15-10 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच बीकॉम प्रथम वर्ष व बीकॉम तृतीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीकॉम प्रथम वर्ष 15-07 व 10-15 व 15-06 से विजयी रही। फाइनल मैच बीकॉम प्रथम वर्ष व बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसमें बीकॉम प्रथम वर्ष 13-15 व 15-12 व 15-10 से विजयी रही।
विज्ञापन

शॉटपुट पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्रियांश सहरावत बीकॉम तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान शुभम पंवार बीए तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान उदित बीकॉम द्वितीय वर्ष को मिला। शॉटपुट महिला वर्ग में पहला स्थान रिया गोयल बीए द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान सुभी चौधरी बीए द्वितीय वर्ष व तीसरा स्थान श्रुति गर्ग बीकॉम तृतीय वर्ष को मिला। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्रियांश सहरावत बीकॉम तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान शुभम पंवार बीए तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान विश्वास बीकॉम द्वितीय वर्ष को मिला। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में पहला स्थान इंदु बीए तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान रिया गोयल बीए द्वितीय वर्ष व तीसरा स्थान नेहा बीए प्रथम वर्ष को मिला। निर्णायक अंकित धामा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, गौरव शर्मा, सुर्यांश, अभिषेक व विवेक तथा स्कोरर संकेत जैन, कुशलवीर सिंह, मोनिका कटारिया, सोनम, सुकीर्ति, भावना वशिष्ठ रहे। संचालन प्राचार्य डॉ सचिन गोयल के निर्देशन में अंकित धामा, डॉ दीपक मलिक ने किया। डॉ रवि जैन, डॉ रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, सपना, लवि चौधरी, रितिका, भुवन अरोरा, कमर रजा, प्रीति, विंशु मित्तल, शिया, स्वाति, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, दीपक कुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed