फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सात्विक जीवन से योगी बने आचार्य अभय देव

सात्विक जीवन से योगी बने आचार्य अभय देव

Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सात्विक जीवन से योगी बने आचार्य अभय देव
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी में वैदिक साहित्य के पुरोधा, स्वाधीनता सेनानी आचार्य अभय देव की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां देकर नमन किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारतीय वैदिक संस्कृति की मूल भावना आध्यात्मिक है। स्वामी श्रद्धानंद की प्रेरणा से आचार्य अभय देव ने स्वाधीनता और वेद प्रचार में जीवन आहुति दी।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज में बुधवार प्रात: वेद मंत्रों से यज्ञ कर वेद मनीषी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि परमात्मा ने ऋषियों, मुनियों, योगियों और पवित्र आत्माओं के द्वारा मानव को नैतिकता, संस्कृति, सदाचार, चरित्र और राष्ट्र सेवा की विद्या प्रदान की है। आचार्य अभय देव जिले की ऐसी महान विभूति थी, जिन्होंने वेदों की व्याख्या से भारत के प्रकांड विद्वानों में जगह बनाई। उनकी सात्विकता और योगी जीवन अतुल्नीय है। शुकतीर्थ से आए स्वामी सत्यवेश ने कहा कि स्वदेश प्रेम की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी थी। नि:स्वार्थ भाव से आजादी के आंदोलन में भाग लिया। आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने कहा कि वैदिक विनय ग्रंथ के अध्ययन से वैदिक संस्कृति की महत्ता का ज्ञान होता है। युवा पीढ़ी उनके जीवन व्यक्तित्व से प्रेरणा ले। ब्रह्मचारी वेदव्रत ने कहा कि आचार्य अभय देव ने ब्रह्मचर्य और गुरुकुल पद्धति की विशिष्टता को अपने आदर्श जीवन से गरिमा प्रदान की। आर्य समाज के प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, वीरेंद्र सिंह आर्य, आरके माथुर, इंजीनियर रणवीर सिंह, तपेंद्र कुमार आर्य, राकेश कुमार आर्य ने विचार रखे। मौके पर वेदपाल सिंह, यशपाल सिंह, डॉ जीत सिंह तोमर, योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य, योगेश्वर दयाल आर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता स्वामी योगानंद एवं संचालन आरपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed