{"_id":"5c2d016dbdec2257246000d5","slug":"171546453357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशहित में कार्य करने का लिया संकल्प
भोपा। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में गीता नारी कल्याणकारी समिति कादीपुर के तत्वावधान में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने नववर्ष केक काटकर मनाया। युवा खिलाड़ियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा आदि के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट आदि से जुड़े खिलाड़ियों ने समाज में जागरूकता लाने वाले कार्यों में आयोजनकर्ता समिति का अपना सहयोग करने का विश्वास दिलाया। समिति की अध्यक्षा गीता धारीवाला ने बताया कि उनका प्रयास है कि वह युवाओं की तरक्की के लिए जल्द ही क्षेत्र में शूटिंग रेंज सहित अन्य खेलों के लिए सेंटर खोलेगें। सुनील कुमार, आकाश सैनी, अजय कुमार, रजत कुमार, मन्नु बालियान, नितिन कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
बंधक युवती को पुलिस ने मुक्त कराया
भोपा। हिमाचल प्रदेश के जनपद सिरमौर निवासी महिला ने दो दिन पूर्व पति के साथ थाने पहुंच कर शिकायत की थी कि अब से 15 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी युवक उसकी बहन को बहला फुसला कर ले आया था, जिसको बंधक बनाकर रखा गया है। आरोप था कि जब वह उससे मिलने गई तो उसके साथ मारपीट करते हुए उससे नकदी और कुंडल लूट लिए थे। थाना इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। लूट आदि का कोई मामला नहीं पाया गया।
छात्रा की तलाश जारी, आरोपी को जेल भेजा
भोपा। पुुलिस ने छात्रा को अगवा करने वाले एक आरोपी को जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो भाइयों अनुज उर्फ मोंटी, अंकुश व मां राकेश के विरुद्ध मंगलवार रात बेटी को अगवा कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी। एसआई रौदास सिंह ने बताया कि एक आरोपी अनुज उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। छात्रा की तलाश जारी हैं।
विज्ञापन
विभिन्न आरोप में तीन गिरफ्तार
भोपा। शुकतीर्थ चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने गांव के ही निवासी मेहर सिंह पुत्र सतपाल को गंगा पार खादर से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कच्ची शराब लेकर आ रहा था। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। उधर, जौली चौकी प्रभारी गुरूवचन सिंह ने 25 वर्ष पुराने मारपीट के मामले के दो वारंटी नंगला बुजुर्ग निवासी सगे भाई जो काफी वृद्ध हो चुके है, रसीद व रफीक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
टॉप टेन सूची के अपराधी को जेल भेजा
मीरापुर। रामराज पुलिस ने क्षेत्र के एक कुख्यात को अवैध शस्त्र व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव अल्लूवाला निवासी राहुल पुत्र कमल सिंह काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल की घेराबंदी कर उसे नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 32 बोर का रिवाल्वर व कारतूस बरामद किए गए। पकड़ा गया बदमाश रामराज थाने के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है।