{"_id":"5c23cf18bdec2256fc7397ae","slug":"171545850648-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंककर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनरतले बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल रखी। रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिले में बैंकों की हड़ताल से एक अरब से अधिक का व्यापार प्रभावित हुआ और करीब 30 करोड़ रुपये की क्लीयरिंग फंसी रही।
राष्ट्रीय बैंकों की यूनियन, यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक की सभी सेवाएं ठप कर दी गई और भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे रोड शाखा के परिसर में धरना व प्रदर्शन किया। हड़ताल का मुख्य मुद्दा विभिन्न बैंकों के विलय का विरोध, बडे़ बकायेदारों से ऋण वसूली करना व लंबे समय से वेतन वृद्धि का लंबित होना रहा। धरने को संबोधित करते हुए बैंक अधिकारी संगठन नेता योगेश गुप्ता ने कहा कि बैंकों की लाभप्रदता, बैंकों के विलय से संभव नहीं है। इसका समाधान बडे़ डिफाल्टरों से ऋण वसूली से ही संभव है। यूएफबीयू के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि बैंक कर्मचारी व अधिकारी मजबूरी में हड़ताल करते हैं, क्योंकि हड़ताल के दिन उन्हें वेतन नहीं मिलता। इस धरना प्रदर्शन में सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। जिसमें स्टेट बैंक अधिकारी यूनियन के क्षेत्रीय सचिव योगेश गुप्ता, स्टेट बैंक कर्मचारी संगठन के एजीएस राकेश कुमार, ज्ञानचंद सिंघल ने भी विचार रखे। अनुज गुप्ता, अरुणिमा , अमित अग्रवाल, आशीष प्रसाद, अशोक गर्ग, रहमान, जितेंद्र, संजय शर्मा खंजाची , कपिलदेव, प्रभात गौतम, फतेह सिंह, मुकेश भार्गव, जसमीत, अंजनि शर्मा, संजय शर्मा, प्रमोद बंसल , सतेन्द्र कुमार , मुर्तजा खान , कपिल कुमार आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
100 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित
मुजफ्फरनगर। बैंकों की हड़ताल से जिले में लगभग 100 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है। जिले के उद्यमियों के तीस करोड़ से अधिक रुपये क्लीयरिंग में फंसा रहा। नागरिकों को बैंक हडताल से परेशानी हुई। हालांकि प्राईवेट बैंक खुले रहने और उनके एटीएम चलने से काफी राहत मिली।