{"_id":"5c23c62abdec2256fe7bd5e8","slug":"171545848362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
मोरना। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन स्काउट और गाइड ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिविर में दस सदस्यों की 55 टोलियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक कलाओं का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे टेंट के निर्माण सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन आदि को देखकर अतिथियों ने छात्र्-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन के पति रविदत्त ने कहा कि स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों में देशप्रेम और समाजसेवा तथा भाईचारे की भावना जागृत होती है। ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में एक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और गाइड से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पंडित रामकुमार शर्मा ने स्काउट और गाइड के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रबंधक डा. करणवीर सिंह, अध्यक्ष मास्टर कर्मवीर सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, स्काउट टीचर सुरेश चंद, कीरत सिंह, उपप्रधानाचार्य रामेश्वर राम, देवीलाल, सुभाष कुमार, रफीक अहमद, लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, इंद्रपाल शास्त्री, देवेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, ब्रजवीर सिंह, रामवीर सिंह सभासद, कवीन्द्र, आशीष निर्वाल, भारत भूषण अरोरा, रेणु गर्ग, अभिषेक, अनुज, ज्योति, पूनम आदि उपस्थित रहे।