फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जैन मंदिरों में उतम सत्य धर्म का पूजन किया

जैन मंदिरों में उतम सत्य धर्म का पूजन किया

Wed, 19 Sep 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
जैन मंदिरों में उतम सत्य धर्म का पूजन किया
जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म का पूजन
विज्ञापन

खतौली। नगर के नौ जैन मंदिरों में दश लक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा अर्चना करते हुए श्रावकों ने जीवन में सत्य वचन धारण करने का संकल्प लिया। पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में क्षमा भूषण महाराज ने कहा कि दश लक्षण पर्व के अंतर्गत हमें झूठ के त्याग का संकल्प दिलाया जाता है। प्रिय वचन बोलना उत्तम सत्य धर्म है। सत्य बोलने की आदत कई अवगुणों से हमें बचाती है। हमें किसी की आत्मा को दुखी नहीं करना चाहिए। हमें धर्म के नियमों का पालन करके देश में रामराज्य ला सकते हैं। पीसनोपाड़ा मंदिर के प्रवचन हाल में कौन बनेगा स्मार्ट बुद्धिमान कार्यक्रम का संचालन राजकुमार प्रवक्ता के संयोजन में हुआ। सभी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की गई। जिनेंद्र प्रभु की संगीतमयी भक्ति की गई। इस अवसर पर पीयूष टीकरी, पल्लव, विजय, भूषण, जम्ब, पवन, विपिन अरिहंत, राजू भैंसी, दिनेश, पवन, अनिल भारती, पवन, डॉ. ज्योति, रेणु, बबीता, रीतू, पारुल, स्मिता, कविता, पायल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed