फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी सिसौली की निष्ठा प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी सिसौली की निष्ठा प्रथम

Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी सिसौली की निष्ठा प्रथम
मुजफ्फरनगर। राज्य शिक्षा संस्थान इलाहाबाद के निर्देशन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी सिसौली की छात्रा निष्ठा ने प्रथम स्थान पाया। रोल प्ले में रई के राजकीय हाई स्कूल ने श्रेष्ठता हासिल की।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डायट प्राचार्य भीम सिंह ने किया। मेरठ मंडल के मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी सिसौली की निष्ठा प्रथम , राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बधाईकलां के सावेज द्वितीय तथा जीआईसी मुजफ्फरनगर की छात्रा गुलजार तृतीय रही। रोल प्ले में जीआईसी रई को पहला, जीआईसी शहर को दूसरा तथा राजकीय हाईस्कूल संभलहेड़ा को तीसरा स्थान मिला। जीआईसी प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा, डायट प्रवक्ता सरोज तोमर, नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह आर्य, संजय भटनागर, राजीव मोहन गोयल, नरेंद्र कुमार, आर्दश, राकेश, सुचित्रा सैनी, मीनाक्षी आर्य, नेहा गोयल, नवनीत कुमार, अनिल, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार अक्तूबर को होगी प्रतिभा खोज परीक्षा
मुजफ्फरनगर। जीआईसी में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कक्षा आठ तथा दस में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उत्तीर्ण होने पर प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि चार अक्तूबर को परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। जिला नोडल अधिकारी विपिन त्यागी, डॉ. सोहनपाल, राजीव गोयल, आदर्श सिंघल, मनोज दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed