{"_id":"5b9ab4e4867a557fef6f80a8","slug":"171536865508-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने रैली निकाली
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को कुपोषण से बचाइए
जानसठ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुपोषित भारत जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर आमजन से अपने बच्चों को कुपोषण से बचाने की अपील की। बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुपोषित भारत जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत रैली का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डा. अशोक कुमार व नगर पंचायत सभासद अनुज सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। डा. अशोक ने बताया कि सरकार द्वारा देश को कुपोषण जैसी बीमारी से मुक्त कर सुपोषित बनाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता की भागीदारी होना संभव है। इस योजना कि सफलता के लिए जनता को गर्भवती महिलाओं व अपने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से जुड़ना होगा। रैली कस्बे के मुख्यमार्गों से निकाली गई और जनता को अपने बच्चों को कुपोषण से बचाने की अपील की गई। रैली में बीएमसी योगेश कुमार, सतपाल, उपेंद्र कुमार, मिथिलेश शर्मा, शारदा चौधरी, बीना, नीतू, रीना, अशोक कुमार आदि का सहयोग रहा।