{"_id":"5b689f464f1c1b07788b7fc7","slug":"171533583174-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बैराज में गंगजल स्तर चेतावनी निशान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बैराज में गंगजल स्तर चेतावनी निशान पर पहुंचा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा किनारे के किसानों को किया अलर्ट
मीरापुर। पहाड़ क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण गंगा बैराज पर गंगाजल स्तर चेतावनी के निशान पर पहुंच गया। प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों को गंगा के किनारे नहीं जाने की अपील की है। मध्य बैराज पर स्थित बनाए गए कंट्रोल रूम के जेई पीयूष कुमार ने बताया कि पहाड़ क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर धीरे धीरे चेतावनी निशान 219 मीटर के निकट पहुंच गया है। जेई ने बताया कि खतरे का निशान 220 मीटर पर निर्धारित है। बैराज के डाउन स्ट्रीम में एक लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से जलस्तर में वृद्धि हुई है। जलस्तर की वृद्धि के चलते मध्य गंगा नहर में भी 5500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। चेतावनी निशान के निकट जलस्तर पहुंचने से प्रशासन ने खादर क्षेत्र के किसानों को गंगा किनारे नहीं जाने की अपील की है। एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने बताया कि मंडल आयुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक ने जनपद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत आने वाली गंगनहर पटरी का भी जायजा लिया।