{"_id":"5b58d0c64f1c1b47748b6db3","slug":"171532547270-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में ट्रायल्स का कार्यक्रम हुआ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में ट्रायल्स का कार्यक्रम हुआ घोषित
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में ट्रायल का कार्यक्रम हुआ घोषित
मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय ने मौजूदा वर्ष में निर्धारित खेलों की जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन तथा ट्रायल के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबॉल, टेबिल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी के जिलास्तरीय ट्रायल की तिथि छह अगस्त रहेगी, जबकि मंडलीय ट्रायल नौ से दस अगस्त तक होंगे। प्रदेश स्तरीय ट्रायल 16 से 17 अगस्त तक निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग खेलों के ट्रायल निर्धारित जिलों में होंगे। खिलाड़ी स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं।
शिशु भारती संकुलीय प्रशिक्षण वर्ग
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर में संकुलीय शिशु भारती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। शुभारंभ केशवपुरी के प्रधानाचार्य सहस्रबुद्धे एवं संजीव ने किया। सहस्रबुद्धे ने सभी को शिशु भारती संसद के विषय में विस्तार से बताया। विमल, वेदप्रकाश, अखिलेश नारायण मिश्रा, सतीशचंद उपाध्याय आदि ने विचार रखे।