{"_id":"5b46592f4f1c1b00278b5e66","slug":"171531337007-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 लाख में छुटे पालिका के तालाबों के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 लाख में छुटे पालिका के तालाबों के ठेके
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद ने यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई के चार तालाबों का खुला ठेका छोड़कर पालिका को चार गुना राजस्व का लाभ कराया है। जो ठेका अबसे पहले 22 लाख में था, इस बार वह 81 लाख में छुटा है।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका के ठेकों में अफसरों की मिली भगत से चल रहा तिलिस्म तोड़ना शुरू कर दिया है। पालिका के तालाबों का ठेका जो दो साल के लिए अब से पहले 22 लाख रुपये में था, इस बार ई-टेंडरिंग के माध्यम से खुली बोली कराई गई है। चार तालाबों में से दो तालाबों का ठेका छोड़ने की कार्रवाई 29 मई को हुई थी जो 45 लाख के नौशाद के नाम छोड़े गए। दो तालाबों की प्रक्रिया नौ जुलाई को पूरी हुई। इन तालाबों को स्वतंत्र भारत एंटर प्राइजेज के नाम 36 लाख में छोड़ा गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि अब से पहले चारो तालाब मात्र 22 लाख में दो साल के छोड़े गए थे। इस बार भी बीस प्रतिशत बढ़ाकर छोड़ने की तैयारी थी, लेकिन ई-टेंडरिंग के माध्यम से खुली बोली कराई गई तो चारो तालाब चार गुना में 81 लाख छोड़े गए।
पालिका पर लगाया गेट खुलवाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। सभासद राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि पालिका के रामलीला ग्राउंड में एक गेट खोल दिया गया है। जो गैर कानूनी है, यह चेयरपर्सन की मिली भगत से हुआ है। टाउन हाल मैदान में सनातन धर्म सभा का रास्ता खोला जाना गलत है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।