{"_id":"5b3923824f1c1b12658b4951","slug":"171530471298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। लोकनिर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ अपर गंगनहर की बाई पटरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए। एक सप्ताह र्में ही कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग के प्रत्येक पांच किमी पर एक शेड एवं शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। कांवड़ के समापन उपरांत सड़क पर यात्रियों के लिए भी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि काटे हुए पेड़ों की जड़ों को भी निकाला जाए और पेड कटाई के लिए मशीन और लेबर की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ मार्ग की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। कांवड़ लाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े अतएव तीव्र गति के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए। पांच किलोमीटर पर कांवड़ियों के लिए रेस्ट एरिया रखने के साथ छह किमी की दूरी पर पुलिस और प्रशासनिक कैंप रहेंगे। अग्रवाल ने खतौली रेलवे पुल के नीचे कांवड़ मार्ग पर सड़क ठीक कराने के लिए भी कहा। प्रभारी डीएम अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीश चंद, डीएफओ, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, एसडीएम खतौली, जानसठ आदि अधिकारी मौजूद रहे।