{"_id":"5b27fa414f1c1b13358b7657","slug":"171529346625-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी से करियर बनाए युवा: ब्रिगेडियर भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी से करियर बनाए युवा: ब्रिगेडियर भंडारी
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी से करियर बनाए युवा: ब्रिगेडियर भंडारी
मुजफ्फरनगर।
मेरठ परिक्षेत्र के ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ने कहा कि आधुनिक परिवेश में एनसीसी करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एनसीसी कैडेट्स अपनी योग्यता के बल पर ख्याति अर्जित कर रहे है।
जानसठ रोड स्थित एसवीएस योगा एवं साइंस महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक कैंप में निरीक्षण को आए ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। शास्त्रागार, पाकशाला, लाइन ले आउट, मान चित्रावली, कैंप साइट, मेडिकल सुविधा आदि का निरीक्षण किया। कैडेट्स शिल्पी सैनी, आरजू चौधरी, साक्षी चौहान, राकेश कुमार, भूषणपाल ने गार्ड ऑफ आनर दिया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित बंसल एवं मेजर विजय कुमार ने कैंप की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डिप्टी कमांडेंट एम बोरो, कैप्टन अरविंद कुमार, लेफ्टिनेंट एनएन सिंह, अमृत पाल सिंह, सवर्ण सिंह, जयवर्धन, सतेंद्र तोमर, सूबेदार मेजर कश्मीर सिंह, सतीश कुमार, विश्वेेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, प्रवीण मलिक, स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे।