फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वर्णिका बनना चाहती है आईएएस

वर्णिका बनना चाहती है आईएएस

Wed, 30 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
वर्णिका बनना चाहती है आईएएस
वर्णिका बनना चाहती है आईएएस
विज्ञापन

मीरापुर। सीबीएसई 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्र व छात्राओं ने बाजी मारी। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक बीपी सिंह व प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा। छात्र वर्णिका अग्रवाल पुत्री आशुतोष अग्रवाल निवासी मोहल्ला कबूलपुरा मीरापुर ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। राधिका शारदा ने 94 प्रतिशत दूसरा स्थान व अजय चौधरी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॅापर वर्णिका ने बताया कि वह विज्ञान वर्ग से पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती हैं। उसने अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता व स्कूल के गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंड्री स्कूल के निदेशक सुशील शर्मा, प्रबंधक अनुभव शर्मा व प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा। छात्र कशिश खगवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। विशाखा उप्पल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व प्राची देशवाल ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओपी चौहान व प्रधानाचार्या ममता चौहान ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय ऋतिक धीमान पुत्र धर्मेन्द्र धीमान निवासी भुम्मा ने कालेज टॉप किया। ऋतिक पुत्र अमरचंद ने द्वितीय स्थान व सागर कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ओपी चौहान ने सभी सफल बच्चों को आर्शीवाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


श्याम टॉपर रहा
छपार। हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा का सीबीएसई 10वीं कक्षा के परीक्षाफल छात्र श्याम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया। राम ने 85 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा सामिया, अभिषेक, ऋतिक, ईशा, मंयक, खुशी, नेहा चौधरी, राजा, श्लोक, हर्ष त्यागी, आर्यन चौहान, हर्षित, मुदित टॉपर की श्रेणी में रहे। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी छात्र छात्राओं ने सफलता पर जमकर धमाल मचाया। परिणाम घोषित होते ही सभी बच्चें अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे और मिठाई बांटी। प्रबंधक नीरज बालियान ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों व उनके माता पिता को दिया। जीवन में इच्छानुसार उन्नति के लिए प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी। श्याम व राम ने सफलता का कारण विद्यालय का उचित वातावरण बताया। मुख्य रुप से प्रधानाचार्य विकास कुमार, नीतू चौधरी, अनुषा त्यागी, नवनीत, आलोक कुमार, राजेंद्र पूनम, कृतिका ने छात्र छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया ने स्कूल टॉप किया
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकड़ा में सीबीएसई 10वीं कक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने बताया कि अनुप्रिया भोपा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed