{"_id":"5ae22aeb4f1c1b66098b6c24","slug":"171524771563-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज होगी छात्रों व गुरू जी की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज होगी छात्रों व गुरू जी की उपस्थिति
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज होगी छात्रों व गुरुजी की उपस्थिति
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने सभी विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब बायोमेट्रिक मशीन से छात्र-छात्राओं व अध्यापकों की उपस्थिति दर्ज होगी। डीआईओएस ने प्रत्येक शिक्षण कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी आदेश दिए हैं।
डीआईओएस ने सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि कक्षा 10 व कक्षा 12 में अन्य बोर्ड, अन्य विद्यालयों के छात्र छात्रा का अधोहस्ताक्षरी से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही प्रवेश ले। विद्यालय में अध्यापन कार्य सुचारु रूप से कराया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। विद्यालय में नियमानुसार अध्यापक/अभिभावक संघ का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के नाम व उनके हस्ताक्षर कार्यालय में दो दिन के अंदर उपलब्ध कराए।
रेड रोज हाईस्कूल की मान्यता समाप्त
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि रोहाना के रेड रोज हाईस्कूल ने 22 जनवरी 2018 को विद्यालय की हाईस्कूल की मान्यता को समाप्त किए जाने हेतु प्रस्ताव कार्यालय को भेजा था। विद्यालय की हाईस्कूल की मान्यता समर्पित करने हेतु प्रबंध समिति एवं साधारण सभा के प्रस्ताव संस्तुति क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र या छात्रा उक्त विद्यालय में प्रवेश न ले।