फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ेदों की शरण में मिलेगा धर्म का ज्ञान : राजेन्द्र

ेदों की शरण में मिलेगा धर्म का ज्ञान : राजेन्द्र

Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ेदों की शरण में मिलेगा धर्म का ज्ञान : राजेन्द्र
चरथावल।
विज्ञापन

गुरुकुल कालवा हरियाणा के अधिष्ठाता आचार्य राजेंद्र ने कहा कि वेदों की शरण में आए बिना धर्म का ज्ञान नहीं होगा। वैदिक संस्कृति मन को शुद्ध कर प्राणीमात्र को सत्य, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाती है।

वैदिक साधना संस्कृत विद्या आश्रम गुरुकुल में आयोजित वैदिक सत्संग और यज्ञ समारोह में आचार्य राजेंद्र ने कहा कि वेद सृष्टि का आधार है। वेदों से विश्व को सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान की प्राप्ति हुईं है। जिन देशों ने वेदों को छोड़ा, वहां आतंक, अशांति, हिंसा औऱ अमानवीय घटनाएं बढ़ी है। धर्म क्या है, यह सत्य वेदों से ही मिलता है। मन की पवित्रता के साथ मानवीय शुभ कर्म करें। वेदों की शरण में आकर ही धार्मिक ज्ञान को जान पाएंगे। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कार जीवन को सात्विक, निर्भय और चरित्रवान बनाते है। आचरण सुधरेगा, तभी जग सुधरेगा। समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए महर्षि दयानंद के मूल सिद्धांतों, उद्देश्यों को गांव-गांव फैलाएं ।वेदों की उपेक्षा से पाखंड, ढोंग, अंधविश्वास बढ़ा है। युवा सत्यार्थ प्रकाश पढ़े, जीवन बदल जाएगा। आचार्य दयादेव ने कहा कि वैदिक संस्कृति को अपनाकर जीवन को सुखद, निर्मल और देशभक्त बनाए। वेदों में मानवमात्र के कल्याण की बात निहित है। गुरुकुल भारतीय संस्कृति के केंद्र है। शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिक मूल्यों का बोध कराएं। स्वामी ब्रह्मानंद ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए ऋषि के पथ पर चलना होगा। भजनोपदेशक कृष्ण दत्त ने भजनों के माध्यम समाज सुधार की प्रेरणा जाग्रत की। समारोह में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने अंगवस्त्र, सम्मान राशि भेंट कर आचार्य राजेंद्र का अभिनंदन किया। इस मौके पर नरेंद्र रायल, अखिलेश, ब्रह्मचारी सुरेंद्र, अमित, घनश्याम, गोपाल स्वरूप, गजेंद्र राणा, गजेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे। यज्ञमान गोपाल गोयल, नरेंद्र चौधरी, अखिलेश अग्रवाल सपत्नीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed