फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलेगा अभियान

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलेगा अभियान

Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सफाया किया गया है, इसी तरह अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सीटों पर हार से हताश होने की आवश्यकता नहीं है। दस दिन पहले ही हम तीन राज्यों में जीते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी पहले से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। लगातार आगे बढ़ते रहने का नाम ही भाजपा है।
जानसठ रोड स्थित एक सभागार में पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता फूलपुर और गोरखपुर की दो सीटों पर चुनाव में हुई हार से हताश न हों। पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर काम करें। बीजेपी की विचारधारा को आम आदमी तक पहुंचाएं। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा पहले से भी ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी। प्रदेश में जिस तरह अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है, इसी तरह अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। थानों और तहसीलों की शिकायतें हैं, ये भी जल्द दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार की बेटी की शादी मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि देश का प्रधानमंत्री पुरी दुनिया में हिंदी में भाषण दे रहा है। विश्व में देश के मान और सम्मान को पीएम मोदी ने बढ़ाया है। सात रेसकोर्स पर अब रोजा इफ्तार नहीं होता। मुख्यमंत्री नवरात्र का व्रत रखते हैं। टोपी ओढ़कर ईद मनाने नहीं जाते। उन्होंने 26 मार्च से छह अप्रैल तक चलने वाले भाजपा के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इससे पूर्व विधायक उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी और प्रमोद ऊंटवाल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुशीला अग्रवाल, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सुरेंद्र देव शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, शरद शर्मा, हरीश अहलावत, सुनील सिंघल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण शर्मा, देशबंधु तोमर, जगदीश पांचाल, सरिता अरोड़ा, वीरपाल निर्वाल, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, सतपाल पाल, रामकुमार सहरावत, श्रीकांत त्यागी, वैभव त्यागी, शिवराज त्यागी, जयभगवान शर्मा, सलोचना कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ रोड पर भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। शहर में एंट्री से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में त्यागी गांधीनगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा के आवास पहुंचे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने पर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed