{"_id":"5aa41dcb4f1c1ba2758b4bd2","slug":"171520704971-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक रुपये से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक रुपये से शिकायत
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब व्यापारी नहीं ले रहे छोटा सिक्का
मुजफ्फरनगर। 10 रुपये के सिक्के से निजात मिली नहीं कि बाजार में अब एक रुपये से शिकायत खड़ी हो गई है। एक रुपये का छोटा सिक्का व्यापारी लेने से इंकार कर रहे हैं, जबकि ग्राहक भी नहीं ले रहे हैं। इससे समस्या पैदा हो गई है।
आरबीआई ने लोगों के मोबाइल नंबर पर मेसेज कर 10 रुपये के 10 और 15 लाइन वाले सिक्कों को वैध बताया था। बैंकों को भी इसके लिए निर्देशित किया गया। अब बाजार में एक रुपये का छोटा सिक्का खटक गया है। व्यापारी और ग्राहक छोटे सिक्के को लेने से इंकार कर रहे हैं। वहीं, बैंकों ने भी इन सिक्कों को लेने से हाथ खड़े कर रहे हैं। एलडीएम एसके जैन ने बताया कि आरबीआई के निर्देशों के अनुसार कोई भी सिक्का अवैध नहीं है। एक रुपये का सिक्का नहीं लिया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इस पर कार्रवाई कराई जाएगी।
प्रशासन करे पहल तो बने बात
मुजफ्फरनगर। सिक्कों के चलन में बढ़ रही समस्याओं पर प्रशासन भी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। व्यापारियों के पास सिक्कों की भरमार है, लेकिन यह बिना गाइडलाइन के चलन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। खासकर मध्य वर्ग और फुटकर सामान बेचने वाले व्यापारी, कारोबारी ज्यादा परेशान है।