फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गरीबों की मदद के लिए आगे आएं: अरविंदराज

गरीबों की मदद के लिए आगे आएं: अरविंदराज

Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
गरीबों की मदद के लिए  आगे आएं: अरविंदराज
गरीबों की मदद के लिए आगे आएं: अरविंदराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मालवीय जन कल्याण समिति और ब्राह्मण ट्रस्ट ने गरीब और असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद राज शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्नल आरडी शर्मा के रामबाग स्थित आवास पर कार्यक्रम हुआ। दयावती शर्मा की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंदराज शर्मा ने कहा कि कर्नल आरडी शर्मा ने जो पहल की है, अपने आप में यह एक अच्छा प्रयास है। समाज के लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाजसेवी नीरज शर्मा ने कहा कि सर्दी में कंबल वितरण एक अच्छा प्रयास है। इस तरह के प्रयास समाज में निरंतर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर 100 जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान सुधाराज शर्मा, ऋषि भारद्वाज, डॉ जेडी शर्मा, उमादत्त शर्मा, सुभाषचंद शर्मा, साधुराम शर्मा, कालूराम शर्मा, अमलेश शर्मा, दिनेशचंद शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, आनंद प्रकाश, उमेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed