फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

Mon, 08 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

लुहसाना गांव में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज में फैली बुराईयों को दूर करने और समाज के संगठन पर बल दिया।

कृष्णा देवी जूनियर हाई स्कूल में हुए कार्यक्रम में बिरादरी के लोगों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, शाहपुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रमेश सैनी, गन्ना समिति बुढ़ाना के चेयरमैन प्रमोद सैनी, जिला पंचायत सदस्य राजीव प्रताप सैनी को शॉल उढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक बिरादरी का संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक उनका विकास नहीं होगा। हमें बुराईयों को त्यागकर अच्छे विचार ग्रहण करने चाहिए। एक दूसरे से ईर्ष्या भाव नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बिरादरी के युवक और युवतियों की उच्च शिक्षा पर भी बल दिया गया। लड़कियों की शिक्षा का सभी ने अनिवार्य बताया। इस मौके पर आनंद सैनी, नरेंद्र सैनी उर्फ टीटन ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय सैनी, जोगेंद्र सैनी, राजेश, जयप्रकाश, दयाचंद, अरविंद सैनी, सतेंद्र सैनी, बबलू, चंद्रपाल, चतर सिंह, विनोद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कृष्णचंद सैनी और संचालन देव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed