फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगे के फैसले का किया विरोध

दंगे के फैसले का किया विरोध

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दंगे के फैसले का किया विरोध
दंगे का दर्द भूलकर साथ रहने की जरूरत पर जोर
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
मुजफ्फरनगर जिले में वर्ष 2013 में हुए दंगे का अभी तक दर्द झेल रहे लोग अब मिल-जुलकर आपसी एकता का संदेश देना चाहते हैं। आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए पहल भी प्रारंभ हो गई है। इसकी शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में दोनों समुदायों के लोगों से मिलकर इस समस्या का हल जल्द निकालने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए दोनों समुदायों को मिलकर काम करने की जरूरत है। भारतीय किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा कि दंगे के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी। जौला ने कहा कि यदि फैसला होता है तो दोनों समुदायों के लिए अच्छा कदम होगा उधर, जौला गांव में हुई बैठक में कई युवकों ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के संबंध में कोर्ट का निर्णय ही मान्य होगा।

भारतीय किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा कि कहा कि हमारा भी मानना है कि दोनों समुदायों के बीच की खाई हर हाल में खत्म होना चाहिए। दोनों समुदाय के लोग सदियों से एक साथ रहकर जिले के विकास में अहम भूमिका निभाई है। जिले को और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उधर, जौला गांव में एक स्कूल में बुधवार को देर रात युवाओं ने मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में दोनों समुदायों के बीच दंगे के दौरान हुए मुकदमों को लेकर चर्चा हुई। युवाओं ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले को मानेंगे। एक कमटी का गठन भी किया जाएगा। कई युवाओं ने कहा कि फैसलों से अराजकता करने वालों को बढ़ावा मिलेगा। मीटिंग में इक़बाल, गुलरेज, वसीम राणा, शोएब राणा, राशिद राणा, अरशद, रावन्नक अली, मारूफ़ राणा, जुरेज राणा, आरिफ अली, जीशान अली, दिलशाद अली आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी वसीम राणा ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed