{"_id":"5a43ecbd4f1c1bc45b8be8dc","slug":"171514400957-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 हजार कुंतल का इंडेंट काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 हजार कुंतल का इंडेंट काटा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू की मांग को मानते हुए डीसीओ ओपी यादव के निर्देश पर गन्ना समिति द्वारा मिल गेट का 54 हजार क्विंटल गन्ने का बुधवार को इंडेंट काट दिया गया। यह जानकारी भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने दी। उन्होंने बताया कि बाकी 65 हजार क्विंटल का इंडेंट भी शीघ्र काट दिया जाएगा।
गन्ना समिति में भाकियू ने अपने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। डीसीओ ने भाकियू की सभी मांगों को पूरा कर दिया है। मिल के केन यार्ड में सफाई शुरू कर दी गई है। मिल में किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त होने पर किसानों का जुर्माना मिल को देना पड़ेगा। इसके अलावा सामान्य गन्ने की पर्ची का एक कॉलम डेली लगेगा। किसान मिल में गन्ना डालने के लिए सिर्फ चार घंटे तक ही रुकेंगे। गांवों में दस टन का कांटा जिस गन्ना केंद्र पर लगा हुआ है। उस केंद्र में किसानों की गन्नों की ट्रैक्टर ट्रॉली भी तुलेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू संघर्ष करती रहेगी।