फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों ने सबका मन मोहा

बच्चों ने सबका मन मोहा

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सबका मन मोहा
बच्चों ने सबका मन मोहा
विज्ञापन

छपार। हैरिटेज पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने रीमिक्स सांग पर डांस कर सबका मन मोह लिया।
गांव बसेड़ा के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक नीरज बालियान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने रिमिक्स सांग पर डांस कर सबका मन मोह लिया। कक्षा छह से कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान से संबंधित आकर्षक माँडल बनाकर व्याख्या को अपने विचारों में प्रकट किया। प्रबंधक नीरज बालियान ने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान रखते हुए सभी को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। विद्यालय में एक्टिविटी हाउस को दो भागों में रखा गया। दो क्रिसमस ट्री बनाए गए, जिसमें फेथ ओर करेज हाउस सिल्वर ट्री, होप व पीस हाउस द्वारा ग्रीन क्रिसमस ट्री बनाया। संरचना व खूबसूरती को देखते हुए सिल्वर ट्री को प्रथम चूना गया। मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विकास कुमार, अनुषा त्यागी, पंकज गर्ग, निशा कौशिक, राधा शर्मा, आलोक गुप्ता, स्वाति, सरस्वती, निताशा, राहुल आदि का सहयोग रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed