{"_id":"5a2c27944f1c1bc1678c0b01","slug":"171512843156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सहकारी गन्ना समिति को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सहकारी गन्ना समिति को घेरा
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने नाराजगी जताई
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गन्ने की पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में सहकारी गन्ना समिति मोरना का घेराव कर नारेबाजी की। किसानों ने ककरौली, बेहड़ा सादात, मिमलाखेड़ी, खोकनी को खतौली मिल से जोड़ने की मांग की।
गन्ना समिति के विशेष सचिव यशपाल सिंह ढाका को किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि ककरौली में खतौली, टिकौला व खाईखेड़ी, मिल के गन्ना क्रय केंद्र हैं, जिसमें किसानों को खतौली चीनी मिल का इंडेंट 15 दिनों से जारी नहीं किया गया। किसानों ने चीनी मिलों पर आरोप लगाया कि चीनी मिल समिति से इंडेंट तो कटवा लेती है और गन्ना मिलों में डाल देती है। कई इंडेंट इसी प्रकार चीनी मिलों द्वारा गायब कर दिए गए हैं। इस कारण किसान का गन्ना खेतों में ही खड़ा है, जिससे गेहूं की बुवाई पर संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों ने समय से इंडेंट जारी करने तथा खतौली मिल की पर्चियां देने की मांग की। समिति का घेराव करने वालों में बाबू खान, मोहम्मद रियाज, सुनील कुमार, जगपाल सैनी, मलखान सिंह, सतीश कुमार, अतरसिंह सैनी आदि शामिल थे।