{"_id":"5a19b2874f1c1bd0408b8e80","slug":"171511633543-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर में 12 मतदान केंद्र में बनाए 29 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर में 12 मतदान केंद्र में बनाए 29 बूथ
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष और 16 वार्ड सदस्य पदों के चुनाव को 12 मतदान केंद्रों पर 29 बूथ बनाए गए है। मतदान कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टी और पुलिस टीम पहुंच गई। व्यवस्था देखने के लिये सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सियाराम मौर्य तथा सुपर जोनल पुलिस अफसर बीबी चौरासिया ने सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप के साथ सभी मतदान केंद्रों दौरा किया। अधिकारियों सभी बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मीरापुुर में जाटव धर्मशाला, प्राइमरी पाठशाला नं- 1,2,3, कार्यालय नगर पंचायत, माहेश्वरी धर्मशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, वैश्य धर्मशाला, इस्लामिया मदरसा, पंजाबी धर्मशाला, इमामबाड़ा पंचदरा में बने 29 बूथों पर मतदान होगा।
ड्रोन कैमरे से परखी सुरक्षा व्यवस्था
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था देखी। मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी राजेंद्र गिरी तथा कैमरा प्रभारी इंजीनियर हरिओम ने कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, मोहल्ला कमलियान, मैन चौराहा, कुरैशीयान चौराहा, वैश्य धर्मशाला आदि स्थानों पर ड्रोन कैमरे की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर लोगों जानकारी दी। इंजीनियर ने बताया कि यह कैमरा 700 मीटर ऊंचाई और लंबाई तक जाकर निगरानी कर सकता है। किसी भी विषम परिस्थिति में कैमरे की निगरानी कानून व्यवस्था में सहायक होगी। उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि कस्बे के 55 लोगों को लाल कार्ड जारी किए गए हैै। प्रशासन की ओर से इन सब लोगों पर नजर रखी जा रही है।