फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   17 more corona infected including child found

बच्चे सहित 17 और कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
17 more corona infected including child found
मुजफ्फरनगर। पिछले करीब 15 दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले रविवार को मिले हैं। 175 जांच में संक्रमण के 17 केस मिले। इनमें पांच साल से कम उम्र का एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण के 17 केस मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 121 हो गई है। कांटेक्ट ट्रेसिंग से 11 संक्रमित मिले हैं। रविवार को एंटीजन जांच 88 और आरटीपीसीआर जांच 87 कराई गई। कोरोना संक्रमण से 23 लोग मुक्त हुए। वर्तमान में होम आइसोलेशन में 119 लोग हैं, स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। दो व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में रविवार को 15200 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष से के मध्य आयु वर्ग में 264 किशोरों को प्रथम डोज तथा 3579 किशोरों को दूसरी डोज का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 532 लोगों को प्रथम डोज 10632 लोगों को दूसरी डोज तथा 193 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed