{"_id":"5f0218b68ebc3e43280287eb","slug":"17-crore-jobs-in-the-country-through-industries-muzaffarnagar-news-mrt489811613","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों के माध्यम से देश में 17 करोड़ को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों के माध्यम से देश में 17 करोड़ को रोजगार
विज्ञापन
नई मंडी में पत्रकारवार्ता करते आईआईए के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगों के माध्यम से देश में 17 करोड़ को रोजगार
मुजफ्फरनगर। आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि स्मॉल और माइक्रो इंडस्ट्री से देश में 17 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। देश की इंडस्ट्री आत्मनिर्भर भारत पर काम कर रही है। एक साल में अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगे।
नई मंडी में एक रेस्टोरेंट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की पत्रकार वार्ता में अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि आईआईए पूरे देश में काम कर रही है। यह स्मॉल और माइक्रो इंडस्ट्रीज का बड़ा संगठन है। यूपी में संगठन के आठ हजार सदस्य हैं। प्रदेश में 90 लाख इंडस्ट्रीज हैं, इनमें तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। देश में कुल छह करोड़ 34 लाख इंडस्ट्रीज हैं। इनमें 17 करोड़ लोग रोजगार पा रहे हैं। देश की ग्रोथ सीधे इन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए आईआईए बड़े स्तर पर योजना बना रही है। एक साल में हम देश को रिजल्ट देंगे। हमें चीन की तरह ही इंडस्ट्री में काम करना है और मेक इन इंडिया के नारे को सार्थक बनाना है। आईआईए के मुजफ्फरनगर चैप्टर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि चीन को हम योजना बनाकर आसानी से मात दे सकते हैं। मंडल चेयरमैन कुशपुरी ने कहा कि संगठन उद्यमियों के साथ है। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल का आईआईए के सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मनीष जैन, विपुल भटनागर, अनुज स्वरूप बंसल, मनीष भाटिया, इफ्तिखार हुसैन, सुुधीर गोयल, नवीन जैन, उमेश गोयल, यशपाल सिंह, अरविंद मित्तल, तरुण गुप्ता, संदीप जैन, नईम चांद आदि मौजूद रहेे।
पीड़ित उद्यमी के साथ संगठन
मुजफ्फरनगर। टिहरी स्टील के मालिक द्वारा फैक्टरी को बंद करने के सवाल पर आईआईए चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि उनका संगठन पीड़ित उद्यमी के साथ है। इस संबंध में डीएम और एसएसपी से संगठन मिलकर बात करेगा। कानून व्यवस्था की बात कहकर फैक्टरी बंद करने की बात कही गई थी।