फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   17.5 quintal wheat arrival on first day in Muzaffarnagar

पहले दिन 17.5 क्विंटल गेहूं की हुई आवक

Fri, 02 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
17.5 quintal wheat arrival on first day in Muzaffarnagar
नवीन मंडी स्थल पर सूना पड़ा गेहूं क्रय केंद्र । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पहले दिन 17.5 क्विंटल गेहूं की हुई आवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों से एमएसपी पर गेहूं की खरीद के लिए बृहस्पतिवार से जिले में 48 सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोले गए। पहले दिन कूकड़ा मंडी स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर 17.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। धंधेड़ा का किसान मोहन सिंह यह गेहूं लेकर केंद्र पर आया, मगर यहां पर सर्वर डाउन होने के उसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। नतीजतन पहले दिन केंद्र पर गेहूं तो आया, लेकिन उसकी खरीद नहीं हो सकी। यहां मंडी में बाकी खाद्य विभाग, एफसीआई और पीसीयू के चार केंद्रों पर गेहूं नहीं आया। जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार से सर्वर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
पुरकाजी। फलौदा में गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीदने के सभी तैयारी कर ली गई। मगर, पहले दिन कोई भी किसान गेहूं बेचने नहीं आया। खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर पहले दिन कर्मचारी भी नदारद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में एसएमआई कार्यालय पर बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर पहले दिन कोई भी किसान अपना गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारी केपी वर्मा ने बताया कि गेहूं क्रय के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा लें। केंद्र पर उन्हीं किसानों का गेहूं क्रय किया जाएगा, जिनका पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार। कसबा छपार व बसेडा किसान सेवा सहकारी समिति में गेहूं खरीद के सेंटर तैयार हो चुके है, लेकिन अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं आया है। खेतों से गेहूं कटाई शुरू नहीं हुई है। केंद्र पर किसानों के लिए ठंडा पानी व छाया का भी प्रबंध किया गया है।छपार समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी ने बताया कि सब तैयारियां पूरी हो चुकी है किसानों की गेहूं लाने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed