{"_id":"5cdb0ec1bdec220729255edc","slug":"161557860033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली सीएचसी में शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली सीएचसी में शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली सीएचसी में शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल के बाद अब खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा हो गई है। यहां सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा। अब तक सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध थी। जनपद के ब्लॉक खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने बताया कि खतौली में यह सुविधा मिलने से ब्लॉकवासियों को प्रसव के दौरान होने वाली असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी तथा मातृ मृत्यु की दर में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा शुरू होने के दौरान अब तक इस माह पांच महिलाओं का सिजेरियन प्रसव किया जा चुका है, जिनमें से एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि साधारण प्रसव की सुविधा जनपद के प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर है।
डाक्टर के नहीं मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
मुजफ्फरनगर। जानसठ में अल्ट्रासाउंड सेंटर का कक्ष खुला मिलने तथा डाक्टर के अनुपस्थित रहने पर सेंटर को सील कर दिया गया है। कक्ष के खुला मिलने से आशंका है कि कोई अन्य व्यक्ति अल्ट्रासाउंड जांच कर रहा था।
सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने बताया कि जानसठ में संचालित जीके गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नोडल अधिकारी डा. एसके अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सक डा. जीके गुप्ता अनुपस्थित मिले, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष खुला पाया गया। अल्ट्रासाउंड मशीन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए मशीन को सील कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सेंटर के पंजीकृत चिकित्सक डा. जीके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। अन्य सेंटरों की भी जांच की प्रक्रिया चल रही है।