{"_id":"5cdb0ebcbdec22078148898f","slug":"161557860028-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवाल में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गांव कवाल निवासी धर्मपाल पुत्र हरकेश के पास उसका रिश्तेदार मवाना क्षेत्र के गांव कौल निवासी 55 वर्षीय चरण सिंह पुत्र फूल सिंह पिछले चार पांच वर्ष से रह रहा था। मंगलवार की सुबह चरण सिंह गांव के बाहर सड़क पर घूमने के लिए आया। जब वह गांव राठौर चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान जानसठ की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक ने वृद्ध को कुचल डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिखेड़ा पुलिस ने हादसे के बाद मौके से ट्रक को लेकर भाग निकले चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के रिश्तेदार धर्मपाल ने ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।