{"_id":"5cd85ad4bdec22070a1a91cd","slug":"161557682900-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बेटे की आस में रखती है उपवास...
मंसूरपुर। होली चाइल्ड इंटर कालेज जड़ौदा में मातृ दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्कूल के बाल कवियों तथा बाहर से आए कवियों ने मां की ममता पर अपनी कविताएं सुनाकर सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कवि राम कुमार रागी की कविता-मां बेटे की आस में रखती है उपवास, अंत समय में न दे दे धोखा ऐसा हो विश्वास। प्राक्षि की कविता-तुम सूरज की पहली किरण हो मां, इस्तकार ने मां में तेरा बच्चा हूं, परवेज ने मां मैं तेरा बच्चा हूं, प्रतिभा त्रिपाठी ने मां तेरी परछाई के पीछे गिर पड़ी आदि कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मां की ममता को शब्दों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व प्रतिभा त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर कीर्तिवर्धन, प्रेरणा मित्तल, एसएन चौहान, केडी कौशिक, सत्येंद्र उज्जवल, अनंगपाल राठी, अमित कुमार, विक्की चावला, विकास भार्गव आदि उपस्थित रहे।